– हनुमानगढ़ से हरिद्वार सहित नई रेल सेवाओं की मांग, भाजपा नगर मंडल जंक्शन ने उठाई जनहित की आवाज
हनुमानगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन की ओर से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) बीकानेर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें हनुमानगढ़ जंक्शन से संचालित रेल सेवाओं में सुधार, नई रेल कनेक्टिविटी, सुविधाओं के विस्तार एवं अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूर्ण कराने की मांग की गई। यह ज्ञापन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर के नेतृत्व में सौंपा गया।
ज्ञापन में सबसे पहले गाड़ी संख्या 19226 जम्मू-तवी–जोधपुर एक्सप्रेस की समय-सारणी में प्रस्तावित बदलाव का विरोध किया गया। भाजपा ने मांग की कि इस लोकप्रिय दिनकालीन सेवा को रात्रिकालीन में परिवर्तित न किया जाए, जिससे यात्रियों को असुविधा न हो। साथ ही सुझाव दिया गया कि यदि परिवर्तन आवश्यक हो तो मेड़ता/जोधपुर से सिरसा/भटिंडा के लिए मेमू या एसी मेमू सेवा चलाई जाए।
दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु बाड़मेर से ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन 14887 में भीड़ की समस्या से जुड़ा था। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि हनुमानगढ़/बीकानेर/जोधपुर से हरिद्वार/ऋषिकेश के लिए एक नई रेलसेवा शुरू की जाए, ताकि धार्मिक यात्राएं सुगम हो सकें और यात्रियों को महंगे निजी साधनों का सहारा न लेना पड़े।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































