कोरोना पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 4 शहर पूरी तरह लॉकडाउन

0
347

मुंबई: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या 52 तक पहुंच गई है। पुणे, मुंबई,पिंपरी चिंचवड और नागपुर 31 मार्च तक लॉकडॉउन कर दिया है। यह देश का पहला राज्य जो लॉकडॉउन किया है। सरकार का कहना है कि लॉकडाउन से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इन चारों शहरों के सरकारी दफ्तरों में सिर्फ 25 कर्मचारी काम करेंगे।

मुख्यमंत्री के द्वारा लोगों को अपील की गई है कि सुचारू रूप लोकल ट्रेन और बसे चालू रहेगी। लोगों को परेशान होनी की जरूरत नहीं। इससे पहले गुरूवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में इस संकट का मजबूती से मुकाबला करने के लिए 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ‘‘जनता कर्फ्यू ’’ का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के अलावा अन्य शख्स इस दौरान घर से बाहर नहीं निकले।

बॉलीवुड सिंगर कोरोना पॉजिटिव
बॉलीवुड की एक सिंगर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में शहर के करीब 100 लोग मौजूद थे। हेल्थ डिपार्टमेंट ने सभी गेस्ट्स को कॉल किया है और उन्हे सेल्फ आइसोलेट करने के लिए भी कहा है। अभी किसी और में लक्षण नहीं मिले हैं। केवल सिंगर ही पॉजिटिव पाई गई हैं. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड सिंगर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं। एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट कर्मियों की मिलीभगत से वॉशरूम में छिप कर निकल भाग गईं। बताया जा रहा है कि पार्टी में तमाम बड़े अफ़सर और कई नेता शामिल थे. अब हर कोई डरा हुआ है। नौकर और पार्टी कैटरर भी दहशत में हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।