बॉलीवुड की मशहूर गायिका कोरोना संक्रमित, देश में 206 हुई संख्या, देखें राज्यवार लिस्ट

कोरोनावायरस ने शुक्रवार सुबह तक 179 देशों को चपेट में ले लिया। अब तक 10,035 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लाख 44 हजार 979 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

0
1359

मुंबई: कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ अब भारत में भी बड़ी तेजी से दिखने लगा है। अब तक देश में 207 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से 32 विदेशी हैं। 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अभी खबर मिली है बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुई थीं। इस पार्टी में शहर के करीब 100 लोग मौजूद थे।

हेल्थ डिपार्टमेंट ने सभी गेस्ट्स को कॉल किया है और उन्हे सेल्फ आइसोलेट करने के लिए भी कहा है। अभी किसी और में लक्षण नहीं मिले हैं। केवल सिंगर ही पॉजिटिव पाई गई हैं. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड सिंगर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं। एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट कर्मियों की मिलीभगत से वॉशरूम में छिप कर निकल भाग गईं। बताया जा रहा है कि पार्टी में तमाम बड़े अफ़सर और कई नेता शामिल थे. अब हर कोई डरा हुआ है। नौकर और पार्टी कैटरर भी दहशत में हैं।

कोरोनावायरस ने शुक्रवार सुबह तक 179 देशों को चपेट में ले लिया। अब तक 10,035 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लाख 44 हजार 979 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। राहत की खबर है कि इस दौरान 87 हजार 408 मरीज स्वस्थ भी हुए। कोरोना संक्रमण जिस चीन से शुरू हुआ, वहां अब हालात काबू होने लगे हैं, लेकिन यूरोपीय देश इटली में स्थितियां भयावह हैं।

शुक्रवार सुबह तक चीन में मौतों का आंकड़ा 3,245 था, जबकि, इटली में इसी दौरान 3,405 संक्रमितों ने दम तोड़ा। उधर, ईरान सरकार की तरफ आए बयान ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी। ईरान के स्वास्थ्य विभाग ने कहा- देश में हर 10 मिनट में एक संक्रमित की मौत हो रही है और हर 50 मिनट में नया मामला सामने आ रहा है।

अबतक कहां कितने मामले सामने आए, देखें राज्यवार लिस्ट..

राज्य पॉजेटिव केस (भारतीय) पॉजेटिव केस (विदेशी) डिस्चार्ज मौत
1. दिल्ली 16 1 2 1
2. हरियाणा 3 14
3. केरल 26 2 3
4. राजस्थान 5 2 3
5. तेलंगाना 7 9 1
6. उत्तर प्रदेश 18 1 5
7. लद्दाख 8
8. तमिलनाडु 3
9. जम्मू-कश्मीर 4
10. पंजाब 3 1
11. कर्नाटक 15 1
12. महाराष्ट्र 49 3 1
13. आंध्र प्रदेश 3
14. उत्तराखंड 3
15. ओडिशा 2
16. प. बंगाल 1
17. छत्तीसगढ़ 1
18. गुजरात 5
19. पुड्डुचेरी 1
173 32 14 4

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।