भाजपा विधानसभा हनुमानगढ़ की बैठक का आयोजन किया

0
79

हनुमानगढ़। भाजपा विधानसभा हनुमानगढ़ की बैठक का आयोजन किया गया। घग्घर बहाव क्षेत्र में बढ़ती हुई पानी की आवक को देखते हुए आमजन को नुकसान से बचाने के लिए भाजपा क्या कदम उठा सकती है इस उद्देश्य से बैठक रखी गई। बैठक नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र पारीक की अध्यक्षता में हुई। देवेंद्र पारीक ने घग्गर से आमजन की चिंता को ध्यान में रखते हुए बैठक में होने वाले स्वागत कार्यक्रम को रद्द किया। देवेंद्र पारीक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जंक्शन,टाउन व देहात मंडल के कार्यकर्ता अलग-अलग टीम बनाकर दिन व रात्रि में नाली क्षेत्र की निगरानी करेंगे साथ ही प्रशासन द्वारा जिनकी ड्यूटी लगाई गई है उनको भी भोजन सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। जहां भी बँधो पर कटाव की स्थिति होगी वहां कार्यकर्ता अपना श्रमदान करेंगे।

बैठक मे पार्टी के वरिष्ठ नेता भीमसिंह राघव, भाजपा हनुमानगढ़ जंक्शन नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, हनुमानगढ़ जंक्शन देहात मंडल अध्यक्ष प्रेम गोदारा, हनुमानगढ़ टाउन नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, हनुमानगढ़ टाउन देहात मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह, नौरंगदेसर देहात मंडल अध्यक्ष भरतसिंह गोदारा, नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष बलराज सिंह दानेवालिया, पूर्व पार्षद राजेंद्र चौधरी जिला महामंत्री लेखराज जोशी ने अपने विचार रखे। बाढ़ स्थिति को देखते हुए भाजपा ने हनुमानगढ़ टाउन जंक्शन व देहात की 10 सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन किया।

बैठक में नवरत्न जैन,पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष भागीरथ सुथार ,पूर्व देहात मंडल महामंत्री विनोद जोशी, झम्मन पाइवाल, कृष्ण तायल, नगीना बाई, प्रवीण कटारिया, विश्वास कुमार, मनीष चौहान, विशाल सोनी, बहादुर सिंह शेखावत, प्रकाश तंवर ,सावन पाईवाल, गुरविंदर मान, राजेश मदान, सुरेश धमीजा,आनंद सिंह, नितिन बंसल, प्रदीप कड़वा, विजय वर्मा, नितीश भारद्वाज, सुरेंद्र जलंधरा, गुरदीप सिंह बब्बी, जगदीश पूनिया, लीलाधर शर्मा, कपिल सैन, सागर शर्मा, संजय सांसी, लोकेन्द्र सिंह राघव, महेन्द्र सिंह,  गजेन्द्र सिंह राठौड़, राजकुमार ओझा, जयकिशनकुलवंत वर्मा,पृथ्वी गोदारा, महेश वर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन पूर्व भाजपा जिला मंत्री विकास गुप्ता ने किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now