संसद सुरक्षा सेंध के आरोपी बोले, बिजली के झटके दिए, खाली पन्नों पर लिए साइन, जानें आगे क्या हुआ?

दिल्ली पुलिस हम पर विपक्षी दलों के संबंध होने की बात स्वीकार करने का दबाव बना रही है। हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। हम लोगों से जबरन 70 सादा कागज पर साइन कराए गए हैं और इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया गया।

0
165

Parliament Security Breach Case: संसद सुरक्षा सेंध मामले में गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों को बुधवार (31 जनवरी) को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सेशन कोर्ट जज हरदीप कौर से सामने पेश किया गया। सुनवाई के दौरान 5 आरोपियों ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस हम पर विपक्षी दलों के संबंध होने की बात स्वीकार करने का दबाव बना रही है। हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। हम लोगों से जबरन 70 सादा कागज पर साइन कराए गए हैं और इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया गया।

जज हरदीप कौर ने सभी आरोपी मनोरंजन डी, सागर शर्मा, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत और नीलम आजाद की न्यायिक हिरासत 1 मार्च तक बढ़ाया और उनके आरोपों पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। मामले पर अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

ये भी पढ़ें: संसद की 22वीं बरसी पर सुरक्षा फिर खतरे में, लोकसभा में घुसे अनजान लोग, धुआं फैलाया, देखें VIDEO

इधर, संसद की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आने के बाद संसद भवन परिसर में विजिटर्स की एंट्री के लिए नया सिस्टम बनाया गया है। ये बदलाव 31 जनवरी से लागू हो गया है। बता दें,  13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में चूक हुई थी। कुछ लोग संसद में घुसने में सफल रहे थे। इन्होंने सदन में जाकर रंगीन धुआं छोड़ा था। बाद में सभी को पकड़ लिया गया था।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now