पीएम मोदी भी हुए ये खबर सुनकर हैरान, जब ये बनी देश की सबसे अमीर पार्टी

0
303

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे अमीर पार्टी बन गई है। ऐसा हम नहीं बल्कि एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में दर्ज आकड़े बता रहे हैं।  सात राष्ट्रीय पार्टियों ने फाइनेंशियल ईयर 2016-17 के लिए अपनी आमदनी घोषित की। इन सभी की कुल आमदनी 1559 करोड़ सामने आई है।

इसमें सबसे ज्यादा आमदनी बीजेपी की है। इसके बाद कांग्रेस का नंबर है। भाजपा की कमाई 81.8% बढ़कर 1034 करोड़ रुपए हो गई। 2015-16 में यह 570.86 करोड़ रुपए थी। वहीं, इस दौरान कांग्रेस की आमदनी में 14% की कमी आई है। पार्टी की आय 261.56 करोड़ रुपए से घटकर 225.36 करोड़ रुपए पहुंच गई।

कहां कितना खर्च किया-
बीजेपी ने फाइनेंशियल ईयर 2016-17 में 606.64 करोड़ रुपए चुनाव और प्रचार अभियानों पर खर्च किए। वहीं, प्रशासनिक कामों पर 69.78 रुपए लगाए। इसी तरफ, कांग्रेस ने चुनाव में 149.65 करोड़ रुपए और प्रशासकीय कामों में करीब 115.65 करोड़ रुपए खर्च किए। इसके बाद, बसपा का नंबर आता है। मायावती की इस पार्टी ने चुनाव प्रचार में 40.97 करोड़ रुपए, सामान्य और प्रशासनिक कामों में 10.809 करोड़ रुपए खर्च किए।

बीजेपी को कहां से हुई कितनी आमदनी-

पार्टी स्वैच्छिक योगदान बैंक से मिला ब्याज फीस और सदस्यता शुल्क
बीजेपी 997.12 करोड़ 31.18 करोड़ 4.29 करोड़

 

कौन सी पार्टी किसे आगे-

पार्टी आमदनी (2016-17) आमदनी (2015-16)
भाजपा 1034.27 570.86 करोड़
कांग्रेस 225.36 261.56 करोड़
बसपा 173.58 47.35 करोड़
सीपीएम 100.25 107.25 करोड़
एनसीपी 7.73 9.13 करोड़
टीएमसी 6.39 34.57 करोड़
सीपीआई 2.07 2.17 करोड़

 

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें