पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 95वें जन्मदिवस के एक दिन पहले पीएम मोदी ने उनके सम्मान में 100 रूपये का स्मारक सिक्का जारी किया है। वहीं सरकार 25 दिसंबर को को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है।
सिक्का जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा मन आज भी नहीं मानता है कि अटलजी हमारे बीच में नहीं हैं, राजनीतिक मंच से करीब एक दशक दूर रहने के बावजूद भी देश ने इतने शानदार तरीके से उन्हें विदाई दी वह काफी खास है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सिद्धांतों और कार्यकर्ता के बल पर अटलजी ने इतना बड़ा राजनीतिक संगठन खड़ा किया और काफी कम समय में देशभर में उसका विस्तार भी किया। उन्होंने कहा कि अटलजी के बोलने का मतलब देश का बोलना और सुनने का मतलब देश को सुनना था। उन्होंने कहा कि अटलजी ने लोभ और स्वार्थ की बजाय देश और लोकतंत्र को सर्वोपरि रखा और उसे ही चुना।
कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले कि अटलजी का सिक्का हमारे दिलों पर 50 साल चला और आगे भी चलेगा। उन्होंने कहा कि अटलजी ने जो चाहा है उसे हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते थे, यही कारण रहा कि जब जरूरत पड़ी तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का गठन किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज कुछ लोगों के लिए सत्ता ऑक्सीजन की तरह है, वो सत्ता के बिना नहीं रह सकते हैं। लेकिन अटलजी के राजनीतिक कार्यकाल का अधिकतर समय विपक्ष में बीता और उन्होंने कभी भी अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया।
आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था। वहीं, इसी साल 16 अगस्त को 94 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया था। अटल बिहारी वाजपेयी 2009 से ही लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले करीब 8-9 साल से राजनीति से दूर थे।
- वार्ड 11 में सोनू बंसल के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
- वार्ड 13 में मंजू रणवां के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
- नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 34 में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रत्याशी विजेंद्र साई को लड्डुओं से तौला
- वार्ड 25 में पूर्व पार्षद शेर सिंह के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब
- वार्ड 53 में कृष्णा देवी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं
































