देश के पांच राज्यों में नियुक्त किए नए गवर्नर, ये मिली जिम्मेदारी

0
459

नई दिल्ली: राष्ट्रपति ने देश के पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। ANI की खबरों के अनुसार, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार के राज्यपालों को बदला गया है। अब मेघालय के नए गवर्नर गंगा प्रसाद होंगे। जबकि जगदीश मुखी को असम, ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश, बनवारी लाल पुरोहित को तमिलनाडु और सत्यपाल मलिक को बिहार का गवर्नर बनाया गया है। जबकि एडमिरल (सेवानिवृत्त) देवेंद्र कुमार जोशी को अंडमान निकोबार का उप राज्यपाल नियुक्त किया है। आइए जानते हैं इन नए राज्यपालों के बारें में..

बनवारीलाल पुरोहित: साल 1977 से राजनीति में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। 1978 में उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर से पहला विधानसभा चुनाव जीता जबकि 1980 में दक्षिणी नागपुर से एक बार फिर विधानसभा पहुंचे। 1982 में राज्य में मंत्री भी बने। पुरोहित 1984 और 1989 में नागपुर कंपटी से लोकसभा चुनाव जीते। 1996 में एक बार फिर लोकसभा चुनाव जीता।

गंगा प्रसाद: साल 1994 में पहली बार बिहार विधान परिषद के लिए चुने गए। 18 साल तक एमएलसी बने रहे। इससे पहले पांच साल तक प्रसाद विपक्ष में भी रह चुके हैं।

देवेंद्र कुमार जोशी: 31 अगस्त 2012 से 26 फरवरी 2014 तक नेवी स्टाफ के प्रमुख रहे। चार जुलाई, 1954 को पैदा हुए जोशी की स्कूली शिक्षा नैनीताल और अल्मोड़ा।

जगदीश मुखी: एक दिसंबर, 1942 को पाकिस्तान के डेरा गाजी खान में पैदा हुए। उन्होंने राजस्थान के राज श्री कॉलेज से स्नातक किया। 1967 में दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से M.Com किया। 1975 से सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे हैं।

ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा: 31 जुलाई, 1995 को भारतीय सेना से ब्रिगेडियर के रूप में रिटायर्ड हुए। बीस जुलाई, 1939 को पैदा हुए। एनएसजी कमांडो भी रह चुके हैं।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now