राजस्थान विधानसभा का ‘अमृत महोत्सव’ आज से शुरू

28

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज से वर्षभर चलने वाले ‘अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। महोत्सव के दौरान लोकतंत्र, संविधान और विधानसभा की भूमिका पर व्याख्यान, प्रदर्शनी, युवा संवाद और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।