15 जुलाई से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का ‘अमृत महोत्सव’, सालभर होंगे विविध आयोजन

45

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 15 जुलाई से वर्षभर चलने वाले ‘अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की लोकतांत्रिक परंपरा, विधायी यात्रा और जनसेवा में विधानसभा के योगदान को आमजन तक पहुंचाना है।

उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समापन समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के शामिल होने की संभावना है। महोत्सव के दौरान पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सहभागिता से संगोष्ठियां, व्याख्यान, प्रदर्शनी और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अमृत महोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और विधानसभा की कार्यप्रणाली से परिचित कराया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान विधानसभा की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और राज्य के विकास में उसके योगदान को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।