चित्तौड़गढ़ के राजपुरिया गांव को न्यूजीलैंड की संस्था ने लिया है गोद

0
457

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ जिले का राजपुरिया एक ऐसा गांव है जिसे न्यूजीलैंड की एक संस्था के लोगों ने गोद लिया है। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवेश को जानने के साथ वहां की गरीब जनता को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।जिले के विजयपुर क्षेत्र के इस गांव की आबादी 500 से अधिक है।

इस गांव में भील समाज के लोग रहते हैं जिनकी आजीविका का साधन केवल मजदूरी है। क्षेत्र में केवल एक प्राथमिक स्कूल है जिसमें 50 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं।

क्यों लिया गांव को गोद-
चार साल पहले न्यूजीलैंड का 6 सदस्यीय दल चित्तौड़ दुर्ग भ्रमण के लिए आया था। दल ने जिले के भ्रमण के दौरान मार्ग में राजपुरिया गांव भी देखा, जहां की गरीबी जैसे हालात को देखकर दल ने इस गांव के लिए कुछ करने की ठान ली।शुरुआत में दल के सदस्यों ने स्कूल में एक कमरा बनाया।जिसके बाद लगातार उनका यहां आना शुरू हो गया।

संस्था ने ऐसी की मदद-
संस्था ने तीन-तीन उसी गांव में रहकर वहां किसान चौपाल का आयोजन किया और  किसानों की आर्थिक स्थिति सहित फसलों के बारे में ने जानकारी ली। जिसके बाद ग्रामीणों की शारीरिक जांच के लिए एक चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया। इस दल ने बच्चों और ग्रामीणों को सिनेमा हॉल में परी फिल्म दिखाने के साथ ही दुर्ग भ्रमण भी कराया।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें