इस गर्मी उठाएं परिवार संग मैंगो लस्सी का लुफ्त, जानिए रेसिपी

0
455

दूध-दही की लस्सी तो आपने खूब बनाई और पीलाई होगी लेकिन आज हम आपको इस गर्मी में ताजगी देने वाली नई लस्सी के बारें में बताने जा रहे हैं। दरअसल, ये लस्सी आम से बनती है। अब आप सोचेंगे आम की कौन सी लस्सी होती है। इसका स्वाद कैसा होता होगा। तो ये सब जानने के लिए आपको आम लस्सी को बनाना पड़ेगा। तो फटाफट तैयार हो जाइए और परिवार-दोस्तों संग इस गर्मी आम लस्सी का लुफ्त उठाइए।

साम्रगी-

            -2 आम पके हुए

 

            -2 कप ताजा दही

 

            -20 ग्राम पिस्ता व अन्य डाईफ्रूट्स

 

          -चीनी स्वादानुसार

 

            ये भी पढ़ें:

गर्मी में पानी की कमी दूर करेगा तरबूज का शरबत

बनाने की विधि-
-आम की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले आम को छीलकर इसका पल्प निकाल लीजिए। इसके बाद टुकड़े करके इसको मिक्सर के जार में डाले। ब्लेन्ड करने से पहले इसमें दही और चीनी डाल दें। इसके बाद इस पूरे मिक्सचर को ब्लेन्ड कर ले।

– इसके बाद, इसमें 1 कप बर्फ के टुकड़े डाल दीजिए और फिर से एक बार अच्छी तरह से ब्लेन्ड कर लीजिए.

          -आम की ठंडी-ठंडी लस्सी तैयार हैं। इसे सर्व करने के लिए गिलासों में डाल दीजिए।
          – लस्सी को कटे हुए पिस्तों और अन्य ड्राईफ्रूट्स से गार्निश कर सर्व करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें