IN VS SA : कप्तान रोहित शर्मा आठ साल बाद टेस्ट में शून्य पर आउट…टीम की हार पर बताई वजह

Rohit Sharma on India's innings defeat : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने बल्ला का जादू चलाने में नाकामयाब रहे। विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा पहली बार भारत के लिए खेलने उतरे थे। लेकिन उनकी वापसी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

0
122

Rohit Sharma on India’s innings defeat : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने बल्ला का जादू चलाने में नाकामयाब रहे। विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा पहली बार भारत के लिए खेलने उतरे थे। लेकिन उनकी वापसी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। हिटमैन रोहित शर्मा ने पहली पारी में पांच रन बनाये थे, जबकि दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल पाए। रोहित तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर ही पवेलियन लौट गए। मैच के तीसरे दिन उन्हें कगिसो रबाडा ने क्लीन बोल्ड किया।

बता दें कि मैच की पहली पारी में भी रोहित ने 14 गेंदों का सामना किया था। बाद में रबाडा की गेंद पर नंद्रे बर्गर को कैच थमा बैठे थे। दूसरी पारी में रोहित शर्मा आठ गेंदों पर ही क्लीन बोल्ड हो गए। रबाडा के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। रबाडा ने रोहित को आउट कर भारत के खिलाफ टेस्ट में 50 विकेट पूरे किए। रोहित ने 11 पारियों में सातवीं बार रबाडा की गेंद पर आउट हुए हैं। इस दौरान रोहित ने 14.85 की औसत से 104 रन बनाए।

आठ साल बाद से शून्य पर रोहित

आपको बता दें कि, टेस्ट में कप्तान रोहित पांचवीं बार शून्य पर आउट हुए हैं। रोहित आठ साल के बाद किसी पारी में खाता नहीं खोल पाए। साल 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में, 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में और उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खाता नहीं खोल पाए थे। साल 2015 में रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में शून्य पर पवेलियन लौटे थे।

हार पर रोहित का बयान

पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार पर कप्तान रोहित शर्मा का भी बयान सामने आया है। खराब बल्लेबाजी को हार का प्रमुख कारण बताया। साथ ही रोहित गेंदबाजों के प्रदर्शन से भी उतने खुश नहीं दिखाई दिए। रोहित ने कहा कि जीत के लिए पूरी टीम को सामूहिक प्रयास करना होगा, जो इस मैच में नहीं हो पाया। हालांकि रोहित ने शतक जड़ने वाले केएल राहुल की भी तारीफ की है।

कप्तान रोहित का टेस्ट करियर

कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट करियर में अब तक 53 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 45.45 की औसत से 3682 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 212 रन का है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित ने 10 टेस्ट की 18 पारियों में 683 रन बनाए हैं। उनका औसत 37.94 का रहा है। इस फॉर्मेट में अपना उच्चतम स्कोर उन्होंने इसी टीम के खिलाफ बनाया है। रोहित ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ तीन शतक भी जड़े हैं।

ये भी पढ़ें : पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने साल 2023 की पसंदीदा फिल्मों की लिस्ट की जारी

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।