SAVA हेल्थकेयर ने दुबई में की MAHABIZ 2024 की मेजबानी, वैश्विक फार्मास्युटिकल व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

SAVA हेल्थकेयर लिमिटेड का मुख्यालय भारत में है। कंपनी का पुणे में एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर है। इसके अलावा गुजरात में एक हेल्थ कनाडा और पीआईसी/एस प्रमाणित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को कंपनी ही संचालित करती है।

0
79

देश की अग्रणी फार्मास्युटिकल कंपनी SAVA हेल्थकेयर लिमिटेड (SHL) ने 24 और 25 फरवरी को दुबई में गल्फ महाराष्ट्र बिजनेस फोरम (GMBF) ग्लोबल और महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर (MACCIA) के सहयोग से महाबिज 2024 का आयोजन किया। इस दो दिवसीय आयोजन का उद्देश्य यूएई और महाराष्ट्र में उद्यमियों के बीच फंडिंग तैयार करना, विकास को सक्षम बनाना और सहयोग को बढ़ावा देना था।

इस कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे ने वर्चुअल तौर पर हिस्सा लिया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शाही महारानी शेखा जवाहर बिन्त खलीफा अल खलीफा भी शामिल हुईं।

कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने खासतौर पर नवीकरणीय ऊर्जा में स्थिरता की दिशा में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति पर जोर दिया। उन्होंने बायोमास से प्राप्त आत्मनिर्भर विमानन ईंधन, जैव-सीएनजी उत्पादन और बांस-आधारित बायोएथेनॉल रिफाइनिंग जैसे नवीन समाधानों पर प्रकाश डाला। कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए मंत्री ने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने में तकनीक, नवाचर और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।

ये भी पढ़ें: MWC 2024: चौंका देंगे ये टेक प्रोडक्ट्स आपको, देखिए ट्रांसपेरेंट लैपटॉप से लेकर AI चश्मा तक सबकुछ यहां

वैश्विक व्यापार विस्तार के लिए एक रणनीतिक केंद्र के रूप में दुबई की भूमिका को रेखांकित करते हुए, SAVA हेल्थकेयर लिमिटेड के अध्यक्ष, विनोद जाधव ने फार्मा उद्योग में अपनी उद्यमशीलता यात्रा को साझा करते हुए श्री गडकरी के विचारों को दोहराया। उन्होंने कहा, “दुबई विश्व स्तरीय प्रणालियों और खुले दरवाजे वाली नीतियों का गढ़ है जो दुनिया के सभी कोनों से उद्यमियों को आमंत्रित करती है।”

उन्होंने आगे कहा कहा, “प्रतिबंधात्मक विदेशी मुद्रा नियंत्रण के कारण भारत से तीसरे देश में निर्यात का संचालन करना बहुत मुश्किल है। इसकी वजह से 2007 में दुबई में SAVA हेल्थकेयर की स्थापना हुई और महज चार साल के भीतर ही कारोबार में अप्रतिम वृद्धि देखी गई। हमारी रणनीतिक स्थिति, अनुकूल कारोबारी माहौल और व्यापक समर्थन ने हमें दुनियाभर से सामान मंगाने और पूरे एशिया-प्रशांत में वितरित करने में सक्षम बनाया। 2011 तक हमने यहां जो सफलता हासिल की उसकी बदौलत हमें भारत में महत्वपूर्ण अधिग्रहण करने, दो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों का अधिग्रहण करने और 500 से अधिक लोगों को रोजगार देने में मदद मिली।”

ये भी पढ़ें: 40 साल बाद ये 4 भारतीय एस्ट्रोनॉट्स जाएंगे अंतरिक्ष में, जानें क्या है Gaganyaan Mission?

महाबिज़ 2024 ने सतत विकास और आर्थिक सहयोग पर विचार-विमर्श करने के लिए दुनियाभर से 700 से अधिक नेताओं और अन्वेषक को एक मंच पर आमंत्रित किया। भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर हाल ही में हुए हस्ताक्षर ने इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और व्यापार के लिए अनेकों अवसर उपलब्ध होंगे। इस आयोजन की थीम “प्रगति के अवसरों से जुड़ें” रखी गई थी। पिछले दशक में SAVA हेल्थकेयर का बिजनेस वर्टिकल SAVAVET पालतू पशुओं के फार्मास्युटिकल व्यवसाय में एक अग्रणी वर्टिकल के रूप में उभरा है, जिसने भारतीय बाजार में अपनी एक अलग जगह हासिल की है।

SAVA हेल्थकेयर के बारे में:
SAVA हेल्थकेयर लिमिटेड का मुख्यालय भारत में है। कंपनी का पुणे में एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर है। इसके अलावा गुजरात में एक हेल्थ कनाडा और पीआईसी/एस प्रमाणित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को कंपनी ही संचालित करती है। कंपनी चार प्रमुख क्षेत्रों में संगठित है जिनमें अंतरराष्ट्रीय बिजनेस, कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (सीआरएएमएस), कंपेनियन एनिमल (सीए) हेल्थकेयर और फार्म एनिमल (एफए) हेल्थकेयर शामिल हैं। कंपनी का एक प्रभाग SAVA हर्बल्स भी है। इसका अंतरराष्ट्रीय प्रभाग विश्व स्तर पर SAVA की पहुंच का विस्तार करता है। उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और सीआईसी देशों में मानव और पशु चिकित्सा दोनों दवाओं का वितरण भी यही प्रभाग करता है।

SAVA के सीआरएएमएस डिवीजन ने नेजल ड्रग डिलीवरी में खुद को एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में स्थापित किया है, जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के विविध ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। गुणवत्ता और नवाचार के प्रति यह प्रतिबद्धता SAVA हेल्थकेयर को फार्मास्युटिकल उद्योग में एक प्रमुख कंपनी के रूप में स्थापित करती है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।