भक्ति भाव से सेवा- साउंड सिस्टम व मोबाइल भेंट कर बढ़ाया हौसला

26

– अस्पताल में सेवादारों के लिए श्रद्धा और सहयोग का अनूठा उदाहरण
हनुमानगढ़ । सेवा और भक्ति का सुंदर संगम उस समय देखने को मिला जब जय श्री राम सेवा समिति के भक्त विजय खत्री और राजीव मिश्रा ने ठंडी छांव निशुल्क लंगर सेवा समिति, राजकीय हॉस्पिटल हनुमानगढ़ टाउन को भक्ति संगीत के लिए साउंड सिस्टम भेंट किया व समिति में निस्वार्थ भाव से सेवा दे रही सेवादार बहन श्रीमती लाली बाई को सप्रेम मोबाइल भेंट किया। इस सहयोग से अब लंगर स्थल पर भक्ति माहौल और भी सजीव हो सकेगा तथा मरीजों व परिजनों को आध्यात्मिक शांति का अनुभव मिलेगा। इसी क्रम में ठंडी छांव निशुल्क लंगर सेवा के निश्वार्थ भाव से कार्य करने पर श्री राधा रानी प्रभात फेरी संघ हनुमानगढ़ टाउन के दीपक खन्ना,टिंकू सेतिया उर्फ गुड्डू कृष्ण मिड्डा, रॉबिन आहूजा, हैप्पी बत्रा,उत्तम पुरोहित, तरुण विजय सहित अन्य समिति सदस्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के छोटे-छोटे सहयोग समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में  कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्ति और सेवा भावना से ओतप्रोत रहा, जहां हर किसी ने समाज सेवा के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।