श्री कृष्ण क्लब 16 अगस्त को धूमधाम से मनाएगा जन्माष्टमी पर्व

223

– हनुमान मंदिर चोतीना कुआं में सजेगी मनमोहक झांकियां, ध्वजारोहण व भूमि पूजन सम्पन्न
हनुमानगढ़। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां शहर में जोरों पर हैं। इसी क्रम में श्री कृष्ण क्लब द्वारा आयोजित होने वाले भव्य समारोह का आगाज भूमि पूजन के साथ हुआ। तैयारियों की शुरुआत ध्वजारोहण और भूमि पूजन के साथ की गई। मुख्य अतिथि श्री सुभाष बंसल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल छा गया। भूमि पूजन के बाद क्लब के सदस्यों ने आयोजन की रूपरेखा, झांकियों की थीम, मंच सज्जा और भक्तों की सुविधा के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। क्लब अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें मंदिर परिसर में भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जुड़ी लीलाओं की आकर्षक और मनमोहक झांकियां सजाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि झांकियों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इस बार विशेष रूप से सजावट में नवीनता और पारंपरिक कला का समावेश किया जाएगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।