20 साल के बेटे ने किया मां का बलात्कार, पापा को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

0
617

फरीदाबाद:  मां सौतेली हो या सगी बच्चों के मां ही होती है, लेकिन कुछ बच्चे इन रिश्ते को शर्मसार कर देते हैं। ऐसा ही मामला फरीदाबाद का है जहां एक बेटे ने अपनी सौतेली मां का बलात्कार किया और पिता को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

सराय ख्वाजा इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने सौतेले बेटे पर रेप का आरोप लगाया है। सेक्टर-16 महिला थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच अधिकारी सुमनलता ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। 21 वर्षीय महिला ने दी शिकायत में बताया कि 7 महीने पहले उसकी शादी कॉलोनी के ही एक व्यक्ति के साथ हुई थी।

महिला के अनुसार, ‘उसके पति की पहली पत्नी की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। महिला ने बताया कि उसके पति की पहली पत्नी का 20 साल का एक बेटा उनके साथ ही रहता है। आरोप है कि करीब 4 महीने पहले उसका पति मजदूरी करने गया था, तभी उसका सौतेला बेटा घर में आ गया और जान से मारने की धमकी देकर रेप किया।’

ये भी पढ़ें: IAS अधिकारी की बेटी ने लगाया पिता पर रेप का आरोप

ये भी पढ़ें: OMG: इन दो बहनों ने शुरू किया ‘ताजी हवा’ बेचने का स्टार्टअप, जानिए कितनी है कीमत

महिला का कहना है कि घटना के बाद आए दिन आरोपी इसी तरह धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा। 30 सितंबर को भी आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए रेप किया, जिसके बाद रविवार को महिला ने पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस फिलहाल मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। इस पूरे मामले में अभी पीड़िता के पति की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: 

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)