15 साल के वैभव सूर्यवंशी के सामने दिग्गज खिलाड़ी फेल, IPL 2026 में रचा इतिहास

राजस्थान को 223 रन का लक्ष्य मिला था। वैभव और यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर से आक्रामक बल्लेबाजी की। जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रन बनाए।

37

आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

वैभव ने यह मुकाम सिर्फ 167 गेंदों में हासिल किया, जिससे उन्होंने आंद्रे रसेल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड रसेल (188 गेंद) के नाम था। इस मैच में वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। जब वह आउट हुए, तब तक राजस्थान रॉयल्स का स्कोर सिर्फ 4 ओवर में 51 रन हो चुका था, जिससे पंजाब किंग्स पर दबाव बन गया।

223 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने यह मैच 19.2 ओवर में 6 विकेट से जीत लिया। यह इस सीजन में पंजाब किंग्स की पहली हार रही।

वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड

आईपीएल सीजन में सबसे तेज 400 रन (गेंदों के आधार पर):

  • 167 गेंद – वैभव सूर्यवंशी (2026)
  • 188 गेंद – आंद्रे रसेल (2019)
  • 195 गेंद – अभिषेक शर्मा (2024)
  • 197 गेंद – निकोलस पूरन (2025)
  • 200 गेंद – ग्लेन मैक्सवेल (2014)

ये भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी, विराट को पीछे छोड़ा, देखें VIDEO

वैभव ने इस सीजन में 400 से ज्यादा रन बना लिए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर है। उनकी इस शानदार फॉर्म के चलते उन्होंने ऑरेंज कैप भी हासिल कर ली है।

मैच में क्या हुआ?
राजस्थान को 223 रन का लक्ष्य मिला था। वैभव और यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर से आक्रामक बल्लेबाजी की। जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रन बनाए। इसके बाद डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने मिलकर 77 रन की अहम साझेदारी की और टीम को जीत तक पहुंचाया। पंजाब किंग्स की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने 22 गेंदों में नाबाद 62 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

जायसवाल ने की तारीफ
मैच के बाद यशस्वी जायसवाल ने कहा कि वैभव के साथ बल्लेबाजी करना शानदार अनुभव है। उन्होंने कहा, “वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा है, उसे देखकर बहुत अच्छा लगता है।” सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी जिस तरह से खेल रहे हैं, उसने सभी को हैरान कर दिया है। आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन बता रहा है कि आने वाले समय में वह और बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।