क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल का चौंकाने वाला खुलासा, एम.एस. धोनी की वजह से मिल रहे धमकी भरे मेल

Martin Guptill ने 2023 लीजेंड्स लीग क्रिकेट के देहरादून चरण के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। अपने तूफानी अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मार्टिन गुप्टिल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के कारण उन्हें धमकी भरे मेल आ रहे हैं।

0
229

Martin Guptill getting Threatening mail : न्यूजीलैंड टीम के क्रिकेटर मार्टिन गुप्टिल इन दिनों सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेल रहे हैं। हाल ही में गुप्टिल ने 2023 लीजेंड्स लीग क्रिकेट के देहरादून चरण के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। अपने तूफानी अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मार्टिन गुप्टिल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के कारण उन्हें धमकी भरे मेल आ रहे हैं। उनके इस खुलासे ने क्रिकेटर्स से लेकर करोड़ों फैंस को चौंका दिया है।

मेल में दी जान से मारने की धमकी

आपको बता दें कि साल 2019 में विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबला भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड से भारत को हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, मार्टिन गुप्टिल ने महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी ओवरों में रन आउट कर दिया था। धोनी के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज नहीं था। जिससे भारत यह मैच हार गया था। इसके साथ ही भारत विश्व कप से भी बाहर हो गया। धोनी के आउट होने पर भारतीय क्रिकेट फैंस ने इस हार के लिए गुप्टिल को जिम्मेदार ठहराया था।

नाराज फैंस ने दी धमकी

मार्टिन गुप्टिल की वजह से भारत को म्ली हार के बाद से नाराज फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ा था। इसके साथ ही गुप्टिल को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। गुप्टिल के अनुसार, भारतीय फैंस अभी तक उस हार को नहीं भुला पाए हैं और इसलिए अभी तक मार्टिन को धमकी भरे मेल भेजते हैं।

इस घटना का जिक्र करते हुए फैंस ने गुप्टिल से कहा कि आपने धोनी को रन आउट क्यों किया। गुप्टिल ने कहा कि सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद, तो मेल आते ही थे, लेकिन धमकी भरे मेल अभी तक आते हैं।

ये भी पढ़े : कौन है साधु टीएल वासवानी? जिनकी याद में 25 नवंबर को UP में मना ‘नो नॉन-वेज डे’

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।