राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में एसआरएम स्कूल की टीम रही विजेता

19
हनुमानगढ़। भारत विकास परिषद् नगर इकाई हनुमानगढ़ द्वारा शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा देशभक्ति से ओतप्रोत समूह गान प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में **एसआरएम स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।** अब यह टीम आगामी 25 अक्टूबर को बीकानेर में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर हनुमानगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने हिंदी एवं संस्कृत भाषा में देशभक्ति के गीतों का समूह में गायन किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी भावनाओं को सुंदर ढंग से व्यक्त किया।
कपिल कालड़ा ने बताया समूह गान का महत्व
भारत विकास परिषद् के जिला समन्वयक कपिल कालड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन, सामूहिकता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।