तूफान से ताजमहल को हुआ सबसे बड़ा नुकसान, वायरल हुई ये तस्वीर

0
918

आगरा: देश के उत्तरी इलाके में बुधवार रात आए तूफान से ताजमहल को बड़ा नुकसान हुआ है। एएसआई के सूत्रों के अनुसार ताज की दो मीनारों में कंपन हुआ। एक की खिड़की का पल्ला टूट गया। आगरा के इतिहासकार ने बताया कि पहली बार कुदरती कहर से ताज के मुख्य ढांचे को नुकसान पहुंचा है। अप्रैल 2015 में आए भूकंप में भी इसे नुकसान नहीं हुआ था। ताज की मीनारें बाहर की ओर झुकी हैं, ताकि भूकंप से अगर कभी मीनार गिरे तो बाहर की ओर गिरे और गुंबद को नुकसान न हो।

तूफान से हुए इस नुकसान की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यूजर्स तूफान को कम बल्कि योगी और मोदी सरकार को दोष देने में लगे। दरअसल, पिछले दिनों खबर थी केंद्र सरकार ऐतिहासिक स्मारकों को निजी कंपनियों को गोद दे रही है। ताकि उनका रखरखाव बेहतर हो सके। इस खबर की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हुई थी।

इसलिए कम नुकसान
-तूफान से मीनार के ऊपरी हिस्से की खिड़की उखड़ी। पर ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। वजह हवा का रुख मीनार की ओर था। ताजमहल के साथ फतेहपुर सीकरी के एेतिहासिक स्मारकों को भी खासा नुकसान हुआ है।
-फतेहपुर सीकरी में सलीम चिश्ती की दरगाह परिसर में बादशाही दरवाजे के बरामदे का छज्जा टूट गया। वहीं जनाना रोजा की दो बुर्जियों के छज्जे भी टूटे हैं।
-रंग महल के ऊपरी हिस्से के पत्थर गिरे हैँं। इस बारे में एएसआई अफसरों ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

_ce2f03e2-4fa6-11e8-8287-628684009267आज-कल फिर आंधी-तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने देश में अगले 2-3 दिन आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। प. बंगाल, ओडिशा, बिहार और यूपी में आंधी के साथ बारिश संभव है। राजस्थान में तूफान का अनुमान है। तमिलनाडु, केरल, असम, मेघालय में कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है। 7 मई तक असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, में भी तूफान आने की आशंका।

चुनावी दौरा छोड़ आगरा पहुंचेगे योगी-
सीएम योगी चुनाव प्रचार करने 6 दिन के लिए कर्नाटक गए थे। आंधी के बाद कर्नाटक सीएम ने ट्वीट किया- ‘यूपी के लोगो माफ करिए। अापके सीएम कर्नाटक में व्यस्त हैं। जल्द लौटेंगे।’ अब योगी लौट रहे हैं। शनिवार को आगरा जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )