अग्रवाल महिला समिति द्वारा तीज पर्व मनाया जायेगा 27 जुलाई को

176

– समाज की महिलाओ का प्रवेश निशुल्क
हनुमानगढ़ । अग्रवाल महिला उप समिति की बैठक बुधवार को महाराजा अग्रसेन भवन में महिला उप समिति की अध्यक्षा मिताली अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक मे महाराजा अग्रसेन भवन मे 27 जुलाई वार रविवार को तीज पर होने वाले  कार्यक्रम को लेकर  अलग अलग  जिम्मेवारियां सौंपी गई । महिला उपसमिति अध्यक्षा मिताली अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज समिति,महिला उप समिति व अग्रवाल युवा समिति के संयुक्त तत्वावधान मे तीज पर्व 27 जुलाई वार रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन मे साय 3 बजे 6 बजे तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा ।  श्री मति अग्रवाल के अनुसार तीज पर्व आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है । इस पर्व पर समाज की सभी महिलाओं को एक बैनर तले एकत्रित करना समिति का मुख्य उद्देश्य है ।  कार्यकारी अध्यक्षा रीनू बंसल बताया कि तीज पर्व को लेकर महिलाओ मे पूरा उत्साह है । अग्रवाल समाज की महिलाओ के लिए  कार्यक्रम मे प्रवेश बिल्कुल निशुल्क रहेगा । कार्यक्रम मे सैल्फी प्वाइंट, झूले ,डी जे डांस , गैम्स आदि आकर्षक का केंद्र रहेगा । बैठक मे कार्यकारी अध्यक्षा रीनू बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज मित्तल,समिति सचिव अंजलि गोयल, सह सचिव प्रीति गुप्ता, प्रचार मंत्री ललिता बंसल व संगठन मंत्री डॉक्टर शिवानी गर्ग विधि मंत्री प्रियंका गोयल व सदस्य रेणू गर्ग उपस्थित थी ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।