तेलंगाना में सिमट कर रह गई कांग्रेस, जानें राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या है पार्टी का हाल

0
223

Telangana Election Result: तेलंगाना के 119 विधानसभा सीटों की गिनती शुरू हो गई है। तेलंगाना में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के घर पर जश्न जारी है। शुरुआती रूझानों में कांग्रेस 65, सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (BRS) 40, भाजपा 9 और AIMIM 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव को कामारेड्‌डी सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्‌डी ने पछाड़ दिया है। रेड्‌डी करीब 1700 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।

हालांकि के चंद्रशेखर राव (KCR) अपनी परंपरागत सीट गजवेल से आगे चल रहे हैं। हैदराबाद के जुबली हिल्स से कांग्रेस कैंडिडेट और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन पीछे चल रहे हैं। गोसमहल से भाजपा के हिन्दू चेहरे टी राजा सिंह 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरूद्दीन ओवैसी चंद्रयानगुट्‌टा सीट से आगे चल रहे हैं।

रुझान साफ होने के बाद तेलंगाना के DGP अंजनी कुमार और CID के एडिशनल DGP रेड्डी से मिलने उनके घर पहुंचे। हालांकि रेड्डी अभी किसी पद पर नहीं हैं, इसके बावजूद सरकारी अफसरों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी है। माना जा रहा है कि रेड्डी ही CM बनेंगे।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बीजेपी बहुमत के पार, कांग्रेस को लगा बहुत बड़ा झटका

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में भाजपा को प्रचंड बहुमत, जानें कांग्रेस और BJP की सीटों की क्या है स्थिति?

ये भी पढ़ें: राजस्थान में पांच साल में सरकार बदलने का ट्रेंड कायम, जानें दिग्गजों की सीट पर क्या है स्थिति?

तेलंगाना के बारें- 

जून 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना नया राज्य बना था। इसी साल राज्य में विधानसभा का पहला चुनाव हुआ। इसमें तेलंगाना को अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन करने वाली पार्टी TRS (तेलंगाना राज्य समिति, जो अब भारत राष्ट्र समिति BRS हो गई है) को बहुमत मिला। TRS को तब 63, कांग्रेस को 21, TDP को 15 और अन्य को 20 सीटें मिलीं। तेलंगाना की अलग मांग को लेकर आंदोलन करने वाले TRS के नेता के. चंद्रशेखर राव राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने।


हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।