20वां दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से जारी

226

भक्तिमय वातावरण में पूजा-अर्चना, आगामी दिनों में होंगे विशेष आयोजन
हनुमानगढ़
 टाउन के वार्ड 45, मिथिला हनुमान मंदिर, बरकत कॉलोनी में श्री दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा आयोजित 20वां श्री दुर्गा पूजा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। समिति लगातार 19 वर्षों से इस भव्य आयोजन का संचालन कर रही है और इस वर्ष 20वें महोत्सव में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। महोत्सव के छठे दिन मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना पंडित कृष्ण मुरारी शास्त्री व पंडित अमरजीत चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न करवाई। मुख्य यजमान के रूप में प्रमोद यादव व उनकी धर्मपत्नी अनीता यादव ने पूजा में भाग लिया। समिति अध्यक्ष अशोक गौतम ने बताया कि 28 सितंबर को बेल निमंत्रण होगा जिसमें विभिन्न गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। 29 सितंबर को मां के कपाट भक्तों के लिए खोले जाएंगे। 30 सितंबर को 56 भोग अर्पित होंगे, 01 अक्टूबर को हवन, यज्ञ, कन्या पूजन और विशाल भंडारे के उपरांत भव्य जागरण होगा तथा 02 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन श्रीगंगानगर रोड स्थित नहर में किया जाएगा। समिति के संरक्षक देवकीनंदन चौधरी, बलदेव दास, प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष श्याम दास, सचिव दिलखुश मंडल, कोषाध्यक्ष शिवचंद यादव सहित अनेक भक्तों ने पूजा में भाग लिया। महोत्सव में प्रतिदिन प्रातः और सायं कालीन आरती की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।