तीज का पर्व धूमधाम से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

0
122

हनुमानगढ़। जिले भर में तीज का पर्व धूमधाम से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जंक्शन सेक्टर 12 में पार्षद सुमित रणवां व पार्षद मंजू रणवां द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त वार्ड की महिलाओं ने हाथों में मेहंदी सजाई और पींग डालकर तीज के पारंपरिक गीत गाए। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से महिलाओं ने झूला झूले। वहीं महिलाओं ने एकत्रित हो कर नाच-गाकर तीज का त्योहार मनाया।

पार्षद मंजू रणवां ने कहा कि तीज-त्योहार और मेले भारतीय संस्कृति को दर्शाते हैं। त्योहार किसी एक धर्म अथवा समुदाय के नहीं होते। उन्होने युवा पीढ़ी को तीज के महत्व को बताया। इस अवसर पर महिलाओं ने गिद्दा और पंजाबी संस्कृति के कार्यक्रम किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। झूलों से महिलाओं ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोक गीत गाए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।