राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में हाल के दिनों में प्रसूता महिलाओं की मौत के मामलों को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने राज्य सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित कर प्रभावित अस्पतालों में भेजी है। सरकार का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































