सांवलिया सेठ मंदिर में श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया

166

.- चांदी के सिक्के से हुआ तिलक, गोपाष्टमी पर लॉटरी से मिलेगा सौभाग्यशाली श्रद्धालु को
हनुमानगढ़। टाउन स्थित फाटक गौशाला के सांवलिया सेठ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत छठी रात्रि महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और राधा-राधा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। छठी महोत्सव के तहत मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा.अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गाए और राधा नाम की धुन पर नृत्य कर छठी महोत्सव को उल्लासमय बना दिया। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्ति और आनंद का माहौल बना रहा। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर प्रांगण में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। ढोल.नगाड़ों,मंजीरों और भजन.कीर्तन की ध्वनि से वातावरण गूंज उठा। राधा-राधा नाम का जाप गूंजता रहा और भक्त झूमते हुए प्रभु श्रीकृष्ण की छठी मनाते रहे। मंदिर समिति द्वारा विशेष रूप से छठी महोत्सव में सांवलिया सेठ के चांदी के सिक्के से तिलक किया गया। इस तिलक ने भक्तों में विशेष आकर्षण पैदा किया। मंदिर समिति अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि आगे से नियमित रूप से सांवलिया सेठ का तिलक इसी चांदी के सिक्के से किया जाएगा। अग्रवाल ने बताया कि इस सिक्के को गोपाष्टमी के दिन लॉटरी के माध्यम से एक सौभाग्यशाली श्रद्धालु को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परंपरा श्रद्धालुओं के लिए एक नई भक्ति अनुभूति बनेगी और लोगों की आस्था को और भी मजबूत करेगी। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि छठी महोत्सव दुसरे वर्ष श्रद्धा और भक्ति से मनाया जा रहा है, लेकिन इस बार चांदी के सिक्के से तिलक ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। भक्तों ने प्रभु श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए गीत.संगीत और नृत्य के माध्यम से आनंद की अनुभूति की। मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन सफल हो सका। समिति ने सभी भक्तों का आभार जताया और कहा कि सांवलिया सेठ की कृपा से मंदिर में ऐसे धार्मिक आयोजन निरंतर होते रहेंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।