भूमि पूजन व सुंदरकांड पाठ 12 सितम्बर को

147

– 65वें वर्ष रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू
हनुमानगढ़।श्री रामलीला समिति टाउन की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन लगातार 65वें वर्ष नगर परिषद रंगमंच पर होने जा रहा है। समिति द्वारा इस अवसर पर विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है। रामलीला मंचन से पूर्व 12 सितम्बर 2025 की शाम 5.15 बजे भूमि पूजन एवं रात्रि 8.15 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 19 सितम्बर 2025 से रामलीला मंचन की विधिवत शुरुआत होगी, जो 3 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन रात्रि 8.15 बजे से रंगमंच पर आयोजित होगी। दशहरा उत्सव 2 अक्टूबर 2025 की शाम 5.30 दशहरा मैदान में मनाया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक गणेश राज बंसल रहेंगे। वहीं 3 अक्टूबर 2025 की रात्रि 12.15 बजे रंगमंच पर विराजमान देवी-देवताओं के तिलक से पूजित चांदी के सिक्के का ड्रा कूपन के जरिए निकाला जाएगा। भाग्यशाली विजेता को यह सिक्का भेंट किया जाएगा। रामलीला मंचन के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग सामाजिक संगठनों की ओर से महाआरती की जाएगी। आयोजन में श्री सनातन धर्म महावीर दल न्यास, नगर परिषद, फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन संस्था एवं ज्ञानोदय समिति का सहयोग रहेगा। श्री रामलीला समिति के कलाकारो द्वारा रिहईशल शुरू कर दी गई है, यह जानकारी श्री रामलीला समिति के डारेक्टर प्रेमरतन पारीक ने देते हुए बताया कि आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।