श्री अमरनाथ सेवा समिति रजि. हनुमानगढ़ टाउन का तीसरा जत्था पंचतरणी के लिए रवाना

136

हनुमानगढ़।  श्री अमरनाथ सेवा समिति रजि. हनुमानगढ़ टाउन का तीसरा जत्था धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव के साथ श्री अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सुरजभान मितल के नेतृत्तव में पंचतरणी के लिए रवाना हो गया। यह जत्था हनुमानगढ़ टाउन बस स्टेन्ड के सामने श्री सनातन धर्म महावीर दल धर्मशाला में स्थित हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद जम्मू-कश्मीर के बालटाल हेतु रवाना किया। इस शुभ अवसर पर समिति के सचिव इंद्रजीत चराया ने बताया इस जत्थे में शामिल अध्यक्ष सुरजभान मितल कृष्णा मदान, नितिन सिंगला,हीरालाल सोमानी तथा योगेश अग्रवाल गुड़गांव वाले जैसे समर्पित सेवाभावी सदस्य पंचतरणी में 10 दिनो तक सेवा करेगे । सचिव ने बताया कि इस बार श्री अमरनाथ सेवा समिति द्वारा 30वां भन्डारा यात्रीयो के लिये लगाया गया है । इस मौके पर श्री अमरनाथ सेवा समिति के उपाध्यक्ष पवन सिंगला,प्रचार मंत्री राजकुमार चुघ,प्रवीण गर्ग,विक्की खदरीया ने जत्थे के रवाना किया ।  हर वर्ष हजारों तीर्थयात्री पंचतरणी में अमरनाथ गुफा के दर्शन से पहले इस भंडारे में लाभान्वित होते ह रोजना 15 से 2 हजार यात्री प्रति दिन भन्डारे में पहुच रहे है

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।