महिलाओं द्वारा पीपली का पूजन कर दशा माता की पूजा की कथा कही

493

शाहपुरा शाहपुरा जिला मुख्यालय पर गुरुवार को दशामाता का पर्व धार्मिक श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया देर शाम खेतिहारी मजदूर ग्रामीण महिलाओं ने शाम तक पूजन किया जानकारी के अनुसार सूरज की पहली किरण के साथ विशेष मुहूर्त में महिलाएं घर की सुख शांति और समृद्धि की कामनाके साथ दशा माता की पूजा करने निकली इस मौके पर महिलाएं दशा माता की बेल साल भर अपने गले में धारण करती हैं ओर दशा माता पूजन के साथ इसे बदलती हैं। 10 दिन पहले से ही महिलाएं दशा माता की अलग-अलग धार्मिक कथाएं सुनना शुरू कर देती हैं मान्यता है कि दशा माता पर्व के दिन एक साथ दसों कथा सुनने से दस दिन का लाभ एक साथ मिल सकता है। इस बार पूजन का शुभ विशेष मुहूर्त सुबह 6 बजकर21मिनट से 7बजकर 54 मिनटतक और 11 बजे से दोपहर 3 बजकर 54मिनट तक रहेगा। पर्व के दिन महिलाएं मंदिरऔर पीपल के पेड़ की पूजा करतीहैं। दशा माता की बेल पीपल को अर्पित करती हैं। मान्यता है कि दशामाता की पूजा करने से घर की दशासुधरती है। घर का संकट, बीमारीऔर मुसीबतें दूर होते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।