कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से लेकर राहुल गांधी समेत इन 5 नेताओं पर बरसे संजय निरुपम, देखें VIDEO

संजय निरुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस आलाकमान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने कल एक घोषणा की और लगभग 10:40 बजे मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया।

0
203

कांग्रेस से निष्कासित पूर्व सांसद संजय निरुपम (sanjay nirupam) ने गुरुवार (4 अप्रैल) को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पांच अलग-अलग पावर सेंटर हैं। सोनिया, राहुल, बहनजी, नए अध्यक्ष खड़गे और वेणुगोपाल। कांग्रेस में वैचारिक द्वंद्व चल रहा है, इससे कार्यकर्ताओं में निराशा है।

उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने ऐसा उनकी ओर से अपना इस्तीफा भेजने के बाद किया गया। पार्टी को कार्रवाई के लिए ए-4 साइज का पेपर बर्बाद करने की जरूरत नहीं थी। इससे पहले अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार देर शाम निरुपम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया था।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता BJP में शामिल, गौरव वल्लभ ने इस्तीफे में कांग्रेस पर लगाए 3 आरोप, देखें VIDEO

इससे पहले, संजय निरुपम ने गुरुवार सुबह X पर पोस्ट किया था कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम अपना इस्तीफा भेजने के बाद पार्टी ने उन्हें निकाला। निरुपम ने इस्तीफे की तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा- ऐसा लगता है कि बीती रात मेरा इस्तीफा मिलते ही पार्टी ने मुझे निकाले जाने का ऐलान करने का फैसला लिया। ऐसी फुर्ती देखकर अच्छा लगा।

संजय निरुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस को घेरा
संजय निरुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस आलाकमान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने कल एक घोषणा की और लगभग 10:40 बजे मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बिखरी हुई पार्टी है और पार्टी के नेताओं ने भी कहा है कि इसकी विचारधारा दिशाहीन है।  उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस पार्टी में एक पावर सेंटर हुआ करता था, लेकिन इस समय कांग्रेस पार्टी में पांच पावर सेंटर हैं और पांचों की अपनी लॉबी है जो आपस में टकराती रहती है। इन पांचों सेंटर में सबसे पहले सोनिया गांधी हैं, दूसरे सेंटर में राहुल गांधी, तीसरे में प्रियंका गांधी, चौथे में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और आखिरी में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल हैं। यह सब अपने प्रकार से राजनीति कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: DMK सांसद ए राजा का विवादित बयान, कहा- भारत कोई देश नहीं… राम और हनुमान की टिप्पणी, देखें VIDEO

इससे पहले बुधवार को महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने संजय निरुपम को राज्य के स्टार प्रचारकों की लिस्ट से हटा दिया था। उन्होंने संजय को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव भी पार्टी अध्यक्ष खड़गे को भेजा था। इस पर संजय ने बुधवार को पोस्ट किया था- पार्टी अपनी बची-खुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। मैंने जो एक हफ्ते की अवधि दी थी, वह आज (बुधवार) पूरी हो गई है। कल (गुरुवार को) मैं खुद फैसला ले लूंगा।

देखें वीडियो

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।