पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग में रिकॉर्ड मतदान होने के एक दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा वोटिंग का मतलब है कि लोगों का समर्थन बीजेपी के साथ बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की सरकार जाने वाली है।
कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी को पहले चरण में ही बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। उन्होंने दावा किया कि जिन 152 सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें से बीजेपी 110 से ज्यादा सीटें जीत सकती है।
उन्होंने कहा, “हमें जो फीडबैक मिला है, उससे साफ है कि बंगाल के लोगों ने अपना फैसला कर लिया है। लोग विकास चाहते हैं और Narendra Modi के नेतृत्व को चुन रहे हैं। ज्यादा वोटिंग इस बात का संकेत है कि ‘दीदी’ अब सत्ता से बाहर होने वाली हैं।”
अमित शाह ने कहा कि दूसरे चरण में और ज्यादा उत्साह देखने को मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस “बदलाव की लहर” को आगे बढ़ाएं। उन्होंने यह भी कहा कि 5 मई के बाद “अंग, बंग और कलिंग” यानी पूर्वी भारत के बड़े हिस्सों में बीजेपी की सरकार होगी।
Addressing a Press Conference in Kolkata.
কলকাতায় সংবাদ মাধ্যমকে সম্বোধন করছি।#BanglaBolcheBJPJitche https://t.co/QSlggQ5Zjs
— Amit Shah (@AmitShah) April 24, 2026
अमित शाह ने क्या-क्या वादे किए?
गृह मंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल में सरकार बनने पर बीजेपी टीएमसी के भ्रष्ट्राचार की जांच कराएगी। सभी भ्रष्टाचार के आरोपों की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराएंगे और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम अपराधियों के सिंडिकेट को समाप्त कर देंगे। महिला सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
अमित शाह ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वे लोगों में डर फैला रही हैं कि बीजेपी आने पर “बाहरी लोग” शासन करेंगे। इस पर उन्होंने कहा, “मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा और पढ़ा-लिखा होगा और बंगाली भाषा जानता होगा। फर्क सिर्फ इतना होगा कि मुख्यमंत्री बीजेपी का कार्यकर्ता होगा, उनका भतीजा नहीं।”
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































