हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल में स्थापना दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

123
हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल में१२वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन किया
हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल ने अपने 12वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर वक्ïताओं ने स्कूल की प्रगति और प्रारम्भिक स्कूल की यादें ताजा की। प्रिंसीपल डॉ. रेखा तनेजा  ने कहा कि स्कूल सिर्फ शैक्षणिक ज्ञान का केन्द्र नहीं बल्कि वह पवित्र स्थान है जहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ संस्कार, अनुशासन और चरित्र का निर्माण होता है। शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविक चुनौतियों का सामना, आत्मविश्वास, विवेक और जिम्मेदारी के करने योग्य बनाना है। डॉ. रेखा तनेजा ने स्कूल के सशक्ïत और समग्र शैक्षणिक संस्थान बनने तक की यात्रा का वर्णन किया।
हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन भारतेन्दु सैनी ने कहा कि स्कूल का मूल आधार उसके विद्यार्थी हैं। हर निर्णय और प्रयास विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं कल्याण को केन्द्र में रखकर करना चाहिए। विद्यालय परिवार निरन्तर विस्तार की तरफ है तथा उत्कर्ष शैक्षणिक परिणामों के साथ-साथ सर्वांगीण विकास को बनाये रखना सफलता की पूंजी है।
इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों ने विभिन्न प्रकार की स्टॉल लगाई जिनमें ‘कूकिंग विदाऊट फायर’ रंगोली एवं पौधारोपण किया गया। विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों ने विद्यालय में स्टॉल का अवलोकन किया और प्रशंसा की।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में फिजिक्सवाला विद्यापीठ से नवीन उपाध्याय, सुरेश चौधरी, लायन्स क्लब के अध्यक्ष अशोक सुथार व नवज्योति शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर डॉ. पायल गुम्बर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।