रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनों को अनोखा उपहार

182

हनुमानगढ़।  दिनांक 6 अगस्त 2025 को हनुमानगढ़ की फूड ग्रेन धर्मशाला में रक्षाबंधन के त्यौहार की अनोखी चहल-पहल दिखाई दी जिसमें लाडली बिटिया लाडली बहना  मुहिम के अंतर्गत टीम राजेश दादरी द्वारा 200 खाते उपहार के रूप में बहनो के नाम से खुलवाए गए हैं जिनमें सालाना 1200 रुपए प्रति खाता जन सहयोग के द्वारा जमा करवाए जाएंगे।। इस अवसर पर बहनों द्वारा रक्षा सूत्र बांधे गए टीम राजेश दादरी में उन्हें खाना खिलाकर उपहार स्वरूप कैंपर  व पासबुक दिए गए ।बहनों के मन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था । बहने इस अवसर पर अपने भाई को हजारों आशीर्वाद प्रदान कर रही थी व उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हुई नजर आई ताकि आने वाले भविष्य में भी भाई के रूप में उन्हें जो मसीहा मिला है उसका सहयोग व सबल प्राप्त होता रहे।
राजेश दादरी का नाम समाज सेवा के क्षेत्र में किसी परिचय का  मोहताज नहीं है उनके द्वारा चलाई जा रही  बेटी बचाओ बेटी अपनाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 2000 बेटियों में से लगभग 700 बेटियों के खाते खोले जा चुके हैं उनमें लगातार जन सहयोग से 100 रुपए प्रतिमाह जमा करवाए जा रहे हैं ।इसी तरह शूज बैंक में भी लगभग 4000 बच्चियों को शूज पहनाए जा चुके हैं इसी क्रम में आज बहनों के लिए खाते खुलवाए हुए हैं जिसमें साल भर में ₹1200 जमा करवाए जाएंगे पिछले वर्ष भी राजेश दादरी के द्वारा रक्षाबंधन के पर्व पर 4000 बहनों व बेटियों से रक्षा सूत्र बंधवाकर उन्हें उपहार देकर व खाना खिला कर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया गया था।राजेश दादरी एक सफल भाई के रूप में एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम है जो हर प्रकार से इन बहनों का साथ देने के लिए तत्पर रहते हैं आजकल के समय में जहां एक बहन के साथ निभाना बहुत मुश्किल होता जा रहा है वहां राजेश दादरी ने 200 बहनों को सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प लिया है जो की एक प्रशंसनीय कदम है ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।