– तीन महीने से टूटी सड़कों और कीचड़ से जूझ रहे लोग, निगम और प्रशासन पर उठे सवाल
हनुमानगढ़। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले तीन महीनों से इलाके की सड़कों को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे न सिर्फ रोज़मर्रा की आवाजाही बाधित हो रही है बल्कि मोहल्ले की गलियों में कीचड़ और गंदगी से जीवन दूभर हो गया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वार्डवासी अजय जांगिड़ ने बताया कि सीवरेज निर्माण कंपनी द्वारा की जा रही खुदाई और अधूरे कार्य ने पूरे वार्ड की सूरत बिगाड़ दी है। उन्होंने कहा कि नगरपरिषद द्वारा पहले जो सड़कें बनवाई गई थीं, उन्हें इस कंपनी ने उधेड़कर मिट्टी में मिला दिया। तीन महीने से क्षेत्र की सड़कें टूटी पड़ी हैं, न तो सड़क निर्माण पूरा किया गया और न ही कीचड़ व गंदगी हटाई गई है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बारिश के कारण हालात और भी खराब हो गए हैं। टूटी हुई सड़कों में पानी भर गया है और गलियों में घुटनों तक कीचड़ जमा है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रोज़ाना इस बदहाल स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा स्थानीय दुकानदारों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि ग्राहक इस इलाके में आने से कतराने लगे हैं।
निवासियों ने आरोप लगाया कि वार्ड पार्षद से लेकर नगर परिषद तक सभी को कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। सीवरेज कंपनी न तो समय पर काम पूरा कर रही है और न ही काम के बाद मरम्मत और सफाई का जिम्मा ले रही है।
प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़कों की मरम्मत और सफाई कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे नगर परिषद और जिला प्रशासन के कार्यालयों के बाहर बड़ा आंदोलन करेंगे।
स्थानीय प्रशासन और नगरपरिषद से मांग की गई है कि सीवरेज निर्माण कंपनी की जांच कर उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और नागरिकों को इस अव्यवस्था से तत्काल राहत दिलाई जाए। इस मौके पर प्रेम कुमार सैनी, सोहनलाल भार्गव, सागर गुजर, विक्रम भार्गव, अतरसिंह जांगिड़, देवीलाल, संजय व अन्य वार्डवासी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।