-बिना सूचना लगाए गए स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर धरने की चेतावनी
हनुमानगढ़। 20 एचएमएच रामसरा नारायण के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाने की मांग को लेकर अधीक्षण/अधिशाषी अभियंता, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, हनुमानगढ़ टाउन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण जसकरण सिंह फौजी ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से गांव में बिना पूर्व सूचना दिए स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। ग्रामीण अब इन स्मार्ट मीटरों को हटवाकर पुराने मीटर पुनः लगवाने की मांग कर रहे हैं।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि 20 एचएमएच रामसरा नारायण, तहसील एवं जिला हनुमानगढ़ में विभाग की ओर से कई विद्युत कनेक्शनों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से पहले उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। ग्रामीणों ने विभाग से इन मीटरों को हटाकर पूर्व में लगे मीटर लगाने की मांग की है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

































