भवानीपुर में हाई-वोल्टेज मुकाबला,ममता ने बंगाल चुनाव में धांधली का लगाया आरोप, सुवेंदु अधिकारी ने किया पलटवार

ममता बनर्जी ने कहा, वोटिंग लोकतंत्र का त्योहार है, लेकिन इसे पूरी तरह खराब कर दिया गया है। बीजेपी जबरदस्ती चुनाव जीतना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे, चाहे जान भी देनी पड़े।

117

पश्चिम बंगाल (West Bengal Election 2026) के दूसरे चरण के मतदान के दौरान भवानीपुर सीट पर सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने जहां चुनाव में धांधली और केंद्रीय बलों पर डराने-धमकाने के आरोप लगाए, वहीं बीजेपी नेता Suvendu Adhikari ने पलटवार करते हुए कहा कि ममता खुद वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं।

बताते चले, पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक 18.39% वोटिंग हो चुकी है। 2021 के विधानसभा चुनाव में TMC ने इन 142 में से 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।

ममता का आरोप: लोकतंत्र का त्योहार बर्बाद किया जा रहा है
ममता बनर्जी ने कोलकाता में टीएमसी पार्षद असीम बोस से मुलाकात के दौरान आरोप लगाया कि केंद्रीय बल रात में उनके कार्यकर्ताओं के घरों में घुसे और मारपीट की। उन्होंने कहा, “वोटिंग लोकतंत्र का त्योहार है, लेकिन इसे पूरी तरह खराब कर दिया गया है। बीजेपी जबरदस्ती चुनाव जीतना चाहती है। हमारे कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे, चाहे जान भी देनी पड़े।” ममता ने चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों पर भी सवाल उठाए और कहा कि वे “आतंकियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं” और बीजेपी के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाहरी लोग इलाके में आकर मतदान को प्रभावित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Digha Jagannath Mandir: ममता बनर्जी ने बनाया पुरी जैसा दीघा में जगन्नाथ मंदिर, जानें क्या है खासियत

क्यों अहम है भवानीपुर सीट?
भवानीपुर इस चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक है। 2021 में ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव हार गई थीं। 2026 में सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें उनके गढ़ में चुनौती दी है। यही वजह है कि इस सीट पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।

मतदान के दौरान भवानीपुर में एक नाटकीय पल देखने को मिला, जब ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी आमने-सामने आ गए। सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “देखिए इन्हें, आज कोई इन्हें वोट नहीं दे रहा।” सुवेंदु अधिकारी ने ममता के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद “गुंडों के साथ घूम रही हैं” और मतदाताओं को डराने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार ममता बनर्जी चुनाव हार जाएंगी।

ये भी पढ़ें: जेब में प्याज रखो लू नहीं लगेगी’, सिंधिया के दावे के आगे डॉक्टर भी फेल, देखें VIDEO

कैसा है दूसरे चरण की सीटों का गणित
142 सीटों में से 107 सामान्य श्रेणी की हैं, जबकि 34 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और एक सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। दक्षिण 24 परगना जिले की भांगर सीट पर सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि हुगली जिले की एक सीट पर सबसे कम पांच उम्मीदवार हैं।

कोलकाता के अलावा जिन जिलों में मतदान होगा उनमें नादिया, पूर्व बर्धमान, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा शामिल हैं। कुल 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 39,301 मुख्य और 1,700 सहायक मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

दूसरे चरण में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ कोलकाता, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, नादिया, हुगली और पूर्वी बर्धमान के मुकाबलों पर नजर रहेगी। इन इलाकों का परिणाम चुनाव की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है। दूसरे चरण में जिन 142 सीट पर मतदान होना है उनमें से तृणमूल कांग्रेस ने 2021 में 123 सीट जीती थीं, बीजेपी ने सिर्फ 18 और ‘इंडियन सेक्युलर फ्रंट’ (आईएसएफ) ने एक सीट हासिल की थी।

चैनल को सब्स्क्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।