पत्नी ने KISS करते हुए काट दी पति की जीभ, जब बताई वजह तो सब हैरान रह गए

हैरानी की बात ये है कि महिला आठ महीने से गर्भवती है और ऐसी स्थिती में उसने यह कदम उठाया। दोनों ही पति- पत्नी की शादी दो साल पहले नवंबर के महीने में हुई थी

0
593

जयपुर: शनिवार रात एक महिला ने अपने पति की जीभ काट दी। पुलिस के मुताबिक, आम दिन की तरह पति-पत्नी के बीच रोज झगड़े होते थे, लेकिन एक दिन झगड़ा बढ़ गया और पत्नी ने पति की जीभ काट दी। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि इनका झगड़ा सामान्य नहीं था।

महिला द्वारा रोज अपने पति के साथ उसकी खूबसूरती को लेकर झगड़ा होता था। उसकी शक्ल बदसूरत थी इसलिए एक रात एक दूसरे को किस करते हुए उसने अपने पति की जीभ ही काट डाली।

हैरानी की बात ये है कि महिला आठ महीने से गर्भवती है और ऐसी स्थिती में उसने यह कदम उठाया। दोनों ही पति- पत्नी की शादी दो साल पहले नवंबर के महीने में हुई थी। पत्नी अपने पति से खुश नहीं थे। दोनों की आमूमन किसी न किसी बात पर बहस होती रहती थी। शनिवार को अचानक ही क्या हुआ अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है।

आरोपी महिला का पति अभी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। उसकी जांच में लगे डॉक्टरों का कहना है कि अब शायद ही वो फिर से बोल पाए। इधर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। इस मामले का खुलासा पीड़ित के पिता द्वारा किया गया। बता दें ये पूरा मामला दिल्ली के रनहोला का है। फिलहाल इस मामले पुलिस जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं