बारहठ महाविद्यालय में महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

0
120

शाहपुरा शाहपुरा जिला मुख्यालय के बारहठ महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्त्वावधान में राजस्थान राज्य महिला नीति 2021 की विभिन्न गतिविधियों के अन्तर्गत निर्भया स्क्वायड़ टीम गायत्री चौधरी, चंदा पुलिस विभाग के मुख्य आतिथ्य में व्यक्तिगत सुरक्षा के संदर्भ में कार्यशाला निर्भया स्क्वायड़ के द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। टीम की सदस्यों ने महाविद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा की विभिन्न तकनीके बताते हुए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। चंदा ने महाविद्यालय की छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन, गरिमा हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दी। जहां बालिकाओं एवं महिलाओं की सूचना गुप्त रखते हुए,उनके द्वारा की गई शिकायत पर कार्रवाई की जाती है. स्क्वाड की सदस्यों द्वारा छात्राओं को अपनी सुरक्षा से संबंधित कानूनी जानकारी एवं सोशल मीडिया से होने वाले उत्पीड़न से बचाव के उपाय बताए। महिलाओं को टोल फ्री न एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन देते हुए महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों एवं महिला सम्बन्धी विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।