इंटरनेट पर मात्र 980 रूपये में बिकने लगा करीना का बेटा तैमूर, परिवार सहित अन्य लोग परेशान

0
629

सोशल मीडिया से: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड बन चुके करीना कूपर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान मीडिया में ही नहीं बल्कि अब बाजार में भी छा गए हैं। दरअसल तैमूर अली खान की टॉय मार्केट में हूबहू एक डॉल लॉन्च की है। जोकि बिल्कुल देखने में तैमूर जैसी है।

इस टॉय की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। सोशल यूजर्स हैशटैह #TaimurDoll से इस तस्वीर पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। जो लोग इसे देखकर जहां खुश हैं वहीं कुछ लोग नाराज भी जो करीना और सैफ को ट्रोल भी करने में लगे हैं।

बता दें तैमूर जैसी देखनी वाली ये डॉल ऑनलाइन भी कई वेबसाइट्स पर उपलब्ध है और इनकी कीमत लगभग 900 से 1400 तक रखा गया है। बता दें, इस तस्वीर को सबसे पहले ट्विटर पर शेयर की गई थी। जो बिल्कुल तैमूर जैसा दिख रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा- ‘केरल के एक टॉय स्टोर में तैमूर’।

इस तस्वीर में आप भी देख सकते हैं कर्ली बालों के साथ सफेद कुर्ते, नेवी ब्लू पायजामे और नेहरू जैकेट में तैमूर. इतना ही नहीं, इस टॉय को लेकर तैमूर अली खान मम्मी करीना कपूर ने मुम्बई मिरर को बताया, “तैमूर अपनी पॉपुलैरिटी से दूर नहीं भाग सकता और ना ही उसके पेरेंट्स। जब मैंने इस डॉल को देखा, मुझे समझ ही नहीं आया क्या कंहू लेकिन जैसे कि सैफ ने कहा कि लोग तैमूर को बहुत प्यार करते हैं और ऐसी चीजें उसके लिए लोगों की तरफ से आर्शीवाद है।

इस प्यार को देखकर हमें ये गलत लगता है कि हम तैमूर की तस्वीर खींचने और ऐसी डॉल बनाने से लोगों को रोकें। लेकिन, उनको ये समझना चाहिए कि तैमूर अभी सिर्फ 2 साल का है और एक बच्चे को नॉर्मल लाइफ चाहिए। सैफ और मैं हम दोनों बिना मीडिया को रोके तैमूर को एक नॉर्मल लाइफ देने की कोशिश कर रहे हैं और करते रहेंगे, जो कि हमारे लिए बहुत कठिन है।”

गौरतलब है कि पिछले दिनों करीना कपूर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हुईं थी। इन तस्वीरों में करीना गर्भवती दिखाई दे रही थी।

जिसपर यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स के साथ करीना ट्रोल किया था। वहीं सैफ अली खान करण जौहर के शो कॉफी विद करण में बताया था कि वह तैमूर की एक तस्वीर के लगभग 1500 रूपये चार्ज करते हैं। हालांकि बाद में केवल ये मजाक निकला।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं