सरस्वती की वंशावली

0
580

जो भाषा
भारत के भू – भाग में फैलीं है,
जो भाषा
भारत में संयुक्त परिवार बन फैली है ,
जो
अवधी हरयाणवी
ब्रज हिमाचली भोजपुरी
कुमांयूंनी गढ़वाली
राजस्थानी बघेली बुंदेली
मैथिली और कन्नोजी बन
अनेक रूपों में फैली है ,

हिंदी ही एक मात्र वो भाषा है ,
जो
विविध स्वरूपों में भिन्न-भिन्न
देशों के भिन्न – भिन्न
कालों की ध्वनियों व अनूभूतियों
और
संवेदनाओं की अनुगूंज बन
देवी सरस्वती की वंशावली स्वरूप फैली है।