सेना के सम्मान में

0
699

सेना के सम्मान में

इक युग गाथा का सार लिखूँ
क्या अनंत का विस्तार लिखूँ ?

छाती का बलिदान लिखूँ
या आखों की जल-धार लिखूँ ?

शहीद का आभार लिखूँ
या यादों की कटार लिखूँ ?

लोहे का फौलाद लिखूँ
या मानवता का द्वार लिखूँ ?

ईश्वर का नाम लिखूँ
या सेना का सम्मान लिखूँ ?
‌‍Riya_prahelika