‘गर्लफ्रेंड का रूप धारण कर’ उसकी परीक्षा देने पहुंचा प्रेमी, इस वजह से फ्लॉप हुआ पूरा प्लान

0
198

पंजाब (Punjab News) का एक मामला सुर्खियों में है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को परीक्षा में पास कराने के ऐसा जोखिम लिया जिसके बारें में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, पंजाब के फरीदकोट में अपनी गर्लफ्रेंड के बदले परीक्षा दे रहे एक युवक को पकड़ा गया है।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

लड़की दिखने के लिए उसने ना सिर्फ सलवार-कमीज पहनकर ना सिर्फ महिला का वेश बना रखा था, बल्कि माथे पर बिंदी और होंठों पर लिपस्टिक भी लगा रखा था। उसने लड़की की गेटअप में आधार और वोटर कार्ड आदि भी बनवा रखा था। लेकिन बस एक चूक उसका ये मिशन नहीं पूरा कर सकी। लेकिन सोशल मीडिया पर प्रेमी की आलोचना नहीं बल्कि तारीफ हो रही है।

क्या है पूरा मामला?
पंजाब के फजिल्का का रहने वाला अंग्रेज सिंह फरीदकोट में बाबा फरीद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एक परीक्षा में शामिल होने आया था। यहाँ वह अपनी गर्लफ्रेंड परमजीत कौर बन कर परीक्षा दे रहा था। किसी को शक ना हो इसके लिए अंग्रेज सिंह ने चूड़ियाँ पहन रखी थी और माथे पर बिंदी भी लगा रखी थी।

ये भी पढ़ें: भीड़ ने 3 लोगों को पीट-पीटकर मार डाला, जानिए इस घटना के बारें में सबकुछ ?

यहाँ तक कि होंठों पर लिपस्टिक और हाथों में नेल पॉलिश लगाकर भी पहुँचा था। उसने दाढ़ी-मूँछें क्लीन करा रखी थीं और मेकअप भी लगा रखा था। परीक्षा केंद्र के अधिकारियों से बचने के लिए उसने सिर पर टोपी पहन रखा और शरीर पर शॉल ओढ़ रखा था।

ये भी पढ़ें: 22 जनवरी के लिए भजनलाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश की जनता को मानना होगा ये नियम

कैसे पकड़ा गया प्रेमी?
इस परीक्षा में लोगों के अंगूठे के निशान को मिलाया जा रहा था। जब उसकी बारी आई तो उसका फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं हो पाया। इसके बाद यहाँ मौजूद सुरक्षाकर्मियों को उस पर शक हुआ। जब जाँच हुई तो पता चला कि वह लड़की नहीं, बल्कि लड़का है और अपनी गर्लफ्रेंड की जगह पर परीक्षा देने आया है।

ये भी पढ़ें: बेहतरीन डॉयलॉग्स के साथ रिलीज हुआ ‘फाइटर’ ट्रेलर, शानदार है ऋतिक दीपिका के सीन्स, देखें

जानकारी के मुताबिक, 34 साल की परमजीत कौर पहले भी इस परीक्षा को दे चुकी थी, वह पास नहीं कर पाई थी। पुलिस ने बताया कि अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार किया गया था। हालाँकि, जमानत पर उसे छोड़ दिया गया है। फरीदकोट विश्वविद्यालय द्वारा इस मामले में FIR दर्ज करवाई गई है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक शख्स सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड के लिए इतना जोखिम उठा सकता है?”  अब ये मामला तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।