सावधान: हरियाणा में माउथ फ्रेशनर खाते ही मुंह से निकला खून, देखें ये वीडियो

डॉक्टर को जब वह पैकेट दिखाया गया तो डॉक्टर ने उसे ड्राई आइस बताया। डॉक्टर के अनुसार यह जानलेवा एसिड है।

1279

Mouth Freshener Gurugram News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिससे हरियाणा के गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में लोग चिल्लाते और उल्टी करते दिखाई दे रहे हैं। घटना 2 मार्च शाम तकरीबन साढ़े 9 बजे की है। 3 दंपती सेक्टर 90 स्थित सफायर 90 ला फोरेस्टा रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। जहां 5 लोगों को खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर खाना भारी पड़ गया।

माउथ फ्रेशनर खाते ही उनके मुंह में जलन होने लगी। साथ ही उल्टी आने लगी। इसके बाद उनके मुंह से खून निकलने लगा। सभी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां 5 में से 2 की हालत गंभीर है। डॉक्टर के अनुसार यह जानलेवा एसिड है। जिसके सेवन से जान भी जा सकती है। इसकी शिकायत मिलने के बाद गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अंकित ने बताया की वह अपनी पत्नी नेहा, मानिक अपनी पत्नी प्रीतिका और दीपक अरोड़ा अपनी पत्नी हिमानी के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। खाना खत्म होने के बाद उन्हें रेस्टोरेंट की महिला वेटर अमृतपाल कौर ने माउथ फ्रेशनर ऑफर किया।

ये भी पढ़ें: लालू यादव के विवादित बयान पर बीजेपी ने खेला इमोशनल कार्ड, 2 मिनट में बना इंटरनेट पर मोदी का परिवार

अंकित ने बताया कि मैंने अपनी एक साल की बेटी को गोद में लिया हुआ था, इसलिए उन्होंने माउथ फ्रेशनर नहीं खाया, जबकि उसकी पत्नी समेत 5 साथियों ने माउथ फ्रेशनर खा लिया। जिसके बाद उनके मुंह में जलन पड़ने लगी। मुंह से खून निकलने लगा और उल्टी आने लगी।

आगे बताया कि पांच लोगों की तबीयत बहुत ज्यादा खराब होने के बावजूद भी रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उनकी कोई मदद नहीं की। इसके बाद मजबूर होकर उन्होंने खुद 100 नंबर पर फोन किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस का इंतजार करने लगी। बाद में सभी को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें: अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में नीता अंबानी ने ये क्या किया, अब वायरल हुआ VIDEO

चैनल को सब्सक्राइब करें

 

डाक्टर की जांच में निकला जानलेवा एसिड
अंकित ने बताया की जब उनके साथियों की तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तो उन्होंने जबरदस्ती जोर देकर वेटर से पूछा की हमें क्या खिला दिया। इस पर वेटर ने वह पॉलिथीन का पैकेट खुला हुआ हमारे सामने रख दिया। उस खुले हुए पैकेट को हमने अपने कब्जे में ले लिया। अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टर को जब वह पैकेट दिखाया गया तो डॉक्टर ने उसे ड्राई आइस बताया। डॉक्टर के अनुसार यह जानलेवा एसिड है। जिसके सेवन से जान भी जा सकती है। पीड़ितों ने जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। खेड़की दौला थाना के SHO मनोज ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जो लोग संलिप्त होंगे उन सब को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।