‘ऐ वतन मेरे वतन’ ट्रेलर रिलीज, कौन है ऊषा मेहता जिनका रोल निभाया सारा अली ने? जानें यहां सबकुछ

0
127

करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म ‘ए वतन मेरे वतन’ (Ae Watan Mere Watan) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म सारा अली खान और इमरान हाशमी पहली बार साथ काम करने नजर आएंगे। रियल लाइफ इंसीडेंट पर बेस्ड यह फिल्म फ्रीडम फाइटर ऊषा मेहता की बायोपिक है।

फिल्म की कहानी 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के इर्द-गिर्द बुनी गई है।  बंबई की 22 साल की कॉलेज गर्ल, उषा मेहता गांधीवादी विचारों से प्रेरित होकर देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा ले लेती हैं। वो गुपचुप तरीके से एक रेडियो स्टेशन चलाकर इस लड़ाई में योगदान देती हैं। धीरे-धीरे यही रेडियो स्टेशन भारत छोड़ो आंदोलन की आग को हवा देने वाला सबसे बड़ा जरिया बन जाता है। कनन अय्यर निर्देशित यह फिल्म 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी।

कौन थीं ऊषा मेहता ?
ऊषा मेहता भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता और स्वतंत्रता सेनानी थीं। उनका जन्म 25 मार्च 1920 में गुजरात के सूरत में हुआ था। ऊषा ने मात्र 8 साल की उम्र में पहली बार साइमन कमीशन प्रोटेस्ट मार्च में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं। वो महात्मा गांधी के नेतृत्व में रेडियो प्रसारण और सन्देश प्रसार का काम करती थीं।

उनका प्रमुख कार्यक्षेत्र आजाद रेडियो था जो 1942 से 1944 तक चला। वो ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध समाचार और प्रसारण को ऑर्गेनाइज करने में अहम भूमिका निभाती थीं और लोगों को आजादी के संदेश सुनाकर आजादी की लड़ाई का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करती थीं। 1998 में भारत सरकार ने ऊषा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

ट्रेलर देखें और इंस्ट्राग्राम पर पेज फॉलो करें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।