कौन हैं ईशा रिखी? रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी, जानिए करियर और नेटवर्थ

321

फेमस रैपर बादशाह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका नया गाना नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। खबरें सामने आ रही हैं कि बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) के साथ गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि, इस शादी को लेकर अभी तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो ने इस खबर को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा रिखी ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी लोग शामिल हुए। यह चर्चा तब तेज हुई जब ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा “God bless you”। इसके बाद फैंस के बीच शादी को लेकर कयास तेज हो गए।

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 में आखिर कौन है यालिना जमाली? रियल लाइफ कनेक्शन ने बढ़ाई दर्शकों में हलचल

बताया जा रहा है कि दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और एक पार्टी में मुलाकात के बाद करीब आए थे। गौरतलब है कि बादशाह पहले जैस्मिन मसीह के साथ शादीशुदा थे, लेकिन साल 2020 में दोनों अलग हो गए थे।

ये भी पढ़ें: दिशा पटानी पर क्यों भड़के लोग? वीडियो पर मचा बवाल कहा- टैलेंट नहीं, सिर्फ ग्लैमर?

कौन हैं ईशा रिखी?
ईशा रिखी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। बाद में उन्होंने पंजाबी फिल्मों में कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई।उन्होंने ‘Happy Go Lucky’, ‘Ardaas’ और ‘Mindo Taseeldarni’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह हिंदी फिल्म ‘Nawabzaade’ में भी नजर आ चुकी हैं।

ईशा कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज़ में भी दिखाई दे चुकी हैं, जिससे उन्हें खासकर युवाओं के बीच अच्छी पहचान मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशा रिखी की अनुमानित नेट वर्थ करीब 4 से 8 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनकी कमाई फिल्मों, म्यूजिक वीडियोज़, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया से होती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।