हड्डी का ट्रेलर रिलीज, नवाजुद्दीन का दिखा अनोखा अंदाज, Watch Trailer

1105

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अगली फिल्म ‘हड्डी’ (Haddi) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। नवाज इसमें एक बेहद खतरनाक ट्रांसजेंडर के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं इसमें उनके अपोजिट विलेन के रोल में अनुराग कश्यप होंगे। फिल्म 7 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी।

इस फिल्म को अक्षत अजय शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इसमें नवाज और अनुराग के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब, इला अरुण और सौरभ सचदेव जैसे कलाकार नजर आएंगे। इससे पहले ओटीटी पर नवाज की घूमकेतु, रात अकेली है, सीरियस मैन और टीकू वेड्स शेरू समेत कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।