पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारतीय लड़की के साथ रचाई शादी, देखें तस्वीरें

0
2043

खेल डेस्क: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali Wedding) भारत की शामिया आरजू के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने दुबई में मंगलवार को शादी रचाई। भारत की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी अली को उनकी शादी पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “शुभकामनाएं हसन। तुम दोनों को जीवन भर प्यार और खुशियां मिलें।”

सामिया आरजू और हसन अली ने निकाह से पहले प्री वेडिंग शूट करवाया था। यह फोटो शूट दुबई की कुछ फेमस लोकेशंस जैसे जुमैरा बोर्ड वॉक, अटलांटिस, बुर्ज खलीफा और बुर्ज अल अरब पर किया गया है। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को खूब पसंद किया गया।

हसन अली चौथे पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं जिसने भारतीय लड़की के साथ शादी रचाई है। इससे पहले जहीर अब्बास, मोहसिन और शोएब मलिक भारतीय लड़कियों के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बता दें, सामिया आरजू हरियाणा से हैं लेकिन वह अपने परिवार के साथ दुबई में रहती हैं।

सोमवार रात हसन अली ने एक ट्वीट किया। इसमें वो हरे रंग के कुर्ते और सफेद पायजामे में नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “बैचलर के तौर पर आखिरी रात।”

सामिया के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन खुद हसन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी भावी पत्नी को क्रिकेट में न तो दिलचस्पी है और न उन्हें इस खेल के बारे में कोई जानकारी है।

ये भी पढ़ें:
सुरंग में रहने को मजबूर दुनिया की मशहूर पोर्न स्टार, देखिए तस्वीरें
देश के लिए हथियार बनाने वाले 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर क्यों चले गए?
सबसे बड़ी बिस्किट कंपनी पार्ले-जी में जाएगी हजारों लोगों की नौकरी, जानिए पूरा मामला
1 दिसंबर से हाईवे पर वाहन चलाना हो जाएगा दोगुना महंगा, अगर नहीं किया ये काम

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं