जो राम को नहीं भजता वो चमार है- संत राम भद्राचार्य ने दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

0
580

हिंदू समाज में जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य (rambhadracharya viral Video) जी का नाम बड़े ही आदर सम्मान के साथ लिया जाता है। रामभद्राचार्य जी रामानंद संप्रजाय के चार प्रमुख जगद्गुरुओं में से एक हैं। रामभद्राचार्य इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल, पहली चर्चा है कि राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के कारण वहीं अब वह सोशल मीडिया पर अपने एक जातिसूचक बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

दरअसल बड़ी तेजी से रामभद्राचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड में बना हुआ। जिसमें वह राम पर कथा करते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस कथावाचक कार्यक्रम के दौरान की एक क्लिप जिसमें रामभद्राचार्य बोलते नजर आ रहे हैं कि ‘जो राम को नहीं भजता वो चमार है’

ये भी पढ़ें: Ayodhya: रात में ऐसा दिखता है भव्य राम मंदिर, देखें ये तस्वीरें

अब इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है और यूजर्स रामभद्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग करने लगें। क्या है वीडियो में आप भी देखें-

चैनल को सब्सक्राइब जरुर करें

कौन है संत रामभद्राचार्य
रामभद्राचार्य के बारें में कहा जाता है कि वह जब केवल 2 माह के थे, तब उनके आंखों की रोशनी चली गई थी। कहा जाता है कि, उनकी आंखें ट्रेकोमा से संक्रमित हो गई थी। नेत्रहीन होने के बावजूद भी उन्हें 22 भाषाओं का ज्ञान प्राप्त है और उन्होंने 80 ग्रंथों की रचना की है। 2015 में जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी को भारत सरकार द्वारा पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था। जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी रामानंद संप्रदाय के वर्तमान में चार जगद्गुर रामानन्दाचार्यों में से एक हैं। इस पद पर वे 1988 से प्रतिष्ठित हैं। ये विश्व का पहला विकलांग विश्वविदयालय भी चला रहे हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।