जानिए कैसे बंगाल और बिहार रोड़ा बना I.N.D.I.A गठबंधन के लिए? AAP के साथ हुई सेटिंग 

0
199

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में अब तीन महीने बचे हैं, लेकिन अब तक I.N.D.I.A में शीट शेयरिंग पर बात नहीं बन रही। खबर है कि आज मंगलवार को कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) और NCP (शरद गुट) के बीच मुंबई में बैठक होनी है। इस बैठक में संजय राउत, सुप्रिया सुले, अशोक चव्हाण और नाना पटोले शामिल होंगे।

इससे पहले, बंगाल में कांग्रेस-टीएमसी, बिहार में कांग्रेस–जेडीयू-आरजेडी में सीटों लेकर मतभेद है। सोमवार (8 जनवरी) को कांग्रेस और AAP के नेताओं के बीच बैठक हुई।  AAP और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सोमवार को हुई मीटिंग के बाद दोनों पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: जो राम को नहीं भजता वो चमार है- संत राम भद्राचार्य ने दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक AAP दिल्ली में कांग्रेस को 3 सीटें और पंजाब में 6 सीटें देने को तैयार है। बदले में हरियाणा में 10 में से 3 सीटें और गुजरात में 26 में से 1 सीट पर AAP अपना प्रत्याशी उतारना चाहती है। वहीं, गोवा में भी AAP एक सीट पर चुनाव लड़ने की डिमांड कर रही है।

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

कैसे बंगाल और बिहार रोड़ा बना कांग्रेस के लिए?
बिहार में जदयू ने भी सीटों को लेकर झुकने से इनकार कर दिया है। पार्टी ने इस बार 17 सीटों पर दावा किया है। इनमें 16 सीटें वे हैं, जिन पर पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ गठबंधन में रहते हुए उसने जीत हासिल की थी। एक सीट पर वह दूसरे नंबर पर रही थी। जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि हमारी पार्टी ने पिछले चुनाव में 16 सीटें जीती थीं और इन सीटों पर हम समझौता नहीं करेंगे।

बंगाल की बात करें तो काफी समय से चर्चा है कि गठबंधन इंडिया बंगाल में टूट सकता है। तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और सीएम ममता बनर्जी राज्य में 42 में से 40 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर चुकी हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ राहुल गांधी 29 या 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे कांग्रेस को बहरामपुर और मालदा दक्षिण सीट ही देंगी।

ये भी पढ़ें: Chalo Lakshadweep: मालदीव को टक्कर देते हैं लक्षद्वीप के ये 5 आइलैंड, जानें इनके बारें में सबकुछ

2019 में ये सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। कांग्रेस ज्यादा जोर लगाए तो दार्जिलिंग सीट दे सकती है, जो अभी भाजपा के पास है। वहीं, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी कह चुके हैं कि 5 सीट तो कांग्रेस अपने दम पर जीत जाएगी। ममता सीटें देने वाली कौन हैं?

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।